वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की टीम इंडिया की योजना पर तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : Getty
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका के सबीना पार्क में शनिवार से दूसरा मैच शुरू होने जा रहा है, और विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजर इस मैच में पहले मैच वाली जीत दोहराने पर थी। लेकिन उसकी इस योजना को लेकर जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
3 of 7
मुरली विजय
- फोटो : Getty
टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के समय उनके शैनोन ग्रैबिएल की गेंद अंगूठे पर लग गई थी।वेस्टइंडीज की दोनों पारियों में वह फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे थे। तभी से उनके अगले मैच में उतरने पर संशय लग रहे थे।
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
4 of 7
मुरली विजय
- फोटो : Getty
हालांकि दूसरे टेस्ट की तैयारियों के तहत मुरली विजय ने बुधवार को नैट प्रैक्टिस जरूर की थी लेकिन बृहस्पतिवार को वैकल्पिक अभ्यास में वह नहीं उतरे। अब उनके बाहर होने के बाद लोकेश राहुल को टीम में ओपनिंग के लिए रखा जाएगा। वह टीम में रिजर्व ओपनर के रूप में शामिल किए गए थे। लोकेश अब शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
5 of 7
मुरली विजय
- फोटो : Getty
मुरली विजय का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह टीम के बड़े बल्लेबाज हैं और टेस्ट मैचों में लगातार रन बना रहे थे। और सबीना पार्क में जिस तरह से घाययुक्त पिच मिलने जा रही है उसमें टीम मुरली के अनुभव को मिस करेगी। मुरली के पास ऐसी पिचों पर खेलने का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा जोर का झटका
6 of 7
लोकेश राहुल
- फोटो : Getty
मुरली विजय इस समय टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 38 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 40.56 की औसत से 2637 रन बनाए हैं। पिछले साल भी मुरली अनफिट रहे थे। 2015 में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के दौरान गाले में हुए पहले टेस्ट मैच में नहीं उतर सके थे और उनकी जगह लोकेश राहुल को टीम में रखा गया था। लोकेश के नाम 5 टेस्ट मैचों में 2 शतक दर्ज हैं।
भारत ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज से 1-0 की बढ़त ले रखी है। वह इस मैच में भी 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। भारत ने इससे पहले इस कैरेबियाई द्वीप में 2006 और 2011 में खेली गई टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी और उसकी नजर लगातार तीसरी सीरीज में जीत पर है।