फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIvSRH: 'ऑरेंज आर्मी' के इन 5 खिलाड़ियों के सामने मुंबई इंडियंस ने टेके घुटने

Wed, 25 Apr 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। लो स्कोरिंग मुकाबले में एसआरएच ने 119 रन के लक्ष्य को अच्छे से डिफेंड किया और मुंबई को सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह एसआरएच की आईपीएल-11 में चौथी जीत रही जबकि मुंबई की पांचवीं हार। चलिए गौर करते हैं कि एसआरएच की जीत के '5 हीरो' कौन रहे:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
युसूफ पठान - फोटो : ipl
5) युसूफ पठान- युसूफ पठान को आमतौर पर लंबे-लंबे शॉट्स जमाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, मंगलवार को वानखेड़े की पिच पर उनका बिलकुल अलग अवतार देखने को मिला। जिस पिच पर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप होते दिखे, वहां पठान ने 33 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। पठान की पारी की मदद से एसआरएच 118 रन का स्कोर बना सकी। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन

3 of 6
केन विलियमसन - फोटो : ipl
4) केन विलियमसन- सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विलियमसन ने मुश्किल पिच पर 21 गेंदों में पांच चौको की मदद से 29 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने कप्तानी के बेहतरीन फैसले लिए और मुंबई को शर्मनाक हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

4 of 6
बेसिल थंपी - फोटो : ipl
3) बेसिल थंपी- तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यादगार डेब्यू किया। थंपी ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में मुंबई के इन फॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (34) का विकेट चटकाया। यही से सनराइजर्स ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद थंपी ने मुस्ताफिजुर रहमान को आउट करके एसआरएच की जीत पर मुहर लगाई। थंपी ने अपने स्पेल में 1.5 ओवर किए, जिसमें सिर्फ चार रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ कौल
2) सिद्धार्थ कौल- सिद्धार्थ कौल ने उम्दा प्रदर्शन किया। अपने शानदार फॉर्म को उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी बरकरार रखा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कौल ने एक ही ओवर में मिचेल मैक्लेनाघन और मयंक मार्कंडे को LBW आउट करके मुंबई को मुकाबले से बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या (3) का मूल्यवान विकेट लेकर एसआरएच की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशिद खान
1) राशिद खान- अफगानिस्तान के लेग स्पिनर ने मंगलवार को धमाकेदार वापसी की। पिछले दो मैचों में राशिद की जमकर धुनाई हुई थी, जिससे उन्होंने मंगलवार को ऊपर आते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। उन्होंने चार ओवर में एक मेडन सहित 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए। राशिद ने किरोन पोलार्ड (9) और कृनाल पांड्या (24) के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें