फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पांच खिलाड़ी जो बेंच पर ही समय काट देंगे, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में जगह मिलना असंभव

Tue, 06 Apr 2021 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
सर्वाधिक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठानी वाली मुंबई इंडियंस सितारों से सजी है। स्क्वॉड का हर खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में खेलने की काबिलियत रखता है, लेकिन अंतिम 11 में जगह बनाना इतना आसान नहीं। यहां हर गेंदबाज/बल्लेबाज/विकेटकीपर का उतना ही मजबूत विकल्प मौजूद है। टीम जरूरत पड़ने पर अपनी बेहतरीन बेंच स्ट्रेंथ का भी इस्तेमाल करती है, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी सिर्फ डग-आउट में बैठकर ताली या पानी पिलाने का ही काम करते रह जाते हैं। युवाओँ को आगे बढ़ाने के लिए पहचाने जाने वाली इस फ्रैंचाइजी में इस बार भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद पूरे सीजन खेलने का मौका ही नहीं मिले।
विज्ञापन

2 of 6
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : twitter@ESPNcricinfo
अर्जुन तेंदुलकर
घरेलू क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव न होने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने इस ऩीलामी में पहली बार अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल किया है। अर्जुन का अपने डेब्यू सीजन में प्लेइंग 11 में जगह बना पाना मुश्किल है। वैसे अर्जुन को ड्रेसिंग रूम में टेंट बोल्ट और जहीर खान से काफी कुछ सिखने को मिलेगा, जो उन्हें उनके करियर में और बेहतर बनने में मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
सौरभ तिवारी - फोटो : ट्विटर
सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। सौरभ को मध्य क्रम में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। ईशान किशन की गैरमौजूदगी में सौरभ को पिछले सीजन में केवल सात मुकाबले ही खेलने मिले थे। इस बार भी सूर्यकुमार यादव, पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स के होते हुए उनका प्लेइंग 11 में जगह बना पाना मुश्किल ही नजर आता है।

4 of 6
आदित्या तारे - फोटो : ट्विटर @ipl
आदित्य तारे
आदित्य तरे भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन हैं। वे घरेलु क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। मुंबई इंडियंस के साथ साल 2018 से जुड़े हुए आदित्य का इस बार भी प्लेइंग 11 में अपनी जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है। क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन के होते हुए उनका प्लेइंग 11 से बाहर रहना तय ही है। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहसिन खान - फोटो : ट्विटर @ipl
मोहसिन खान
मोहसिन बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जो साल 2018 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। 22 वर्षीय मोहसिन को अपने डेब्यू मैच के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बोल्ट और बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज भले ही टीम में उनकी राह का रोड़ा बन सकते हैं, लेकिन अपने तजुर्बे से उन्हें सिखाएंगे भी जरूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युधवीर सिंह चरक - फोटो : ट्विटर @BCCI
युधवीर सिंह चरक
साल 2020 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने युधवीर भी मध्यम तेज गेंदबाज हैं। बेहतरीन पेस अटैक के विकल्पों के बीच इस भारतीय खिलाड़ी को भी खुद को तराशने का मौका मिलेगा। मुंबई की टीम 2021 का आईपीएल खिताब जीत कर हैट्रिक जरूर बनाना चाहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें