फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाही अंदाज में मुंबई ने मनाया जीत का जश्न, सड़कों से निकला चैंपियन का काफिला

Tue, 14 May 2019 03:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
चैंपियन मुंबई - फोटो : अमर उजाला
रविवार (12 मई) को मुंबई ने IPL 2019 का खिताब रिकॉर्ड चौथी बार जीतकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई को 1 रन से हराकर रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वो चार बार IPL का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
 
विज्ञापन

2 of 7
मुंबई जश्न - फोटो : social media
इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम पर खूब पैसों की बारिश हुई वहीं टीम ने जश्न भी बड़े धूम-धाम से मनाया।
विज्ञापन

3 of 7
मुंबई - फोटो : social media
IPL के 12वें संस्करण में मुंबई की रोमांचक खिताबी जीत के बाद सोमवार को टीम वापस मुंबई पहुंची, इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

4 of 7
मुंबई - फोटो : social media
टीम को सोमवार शाम मुकेश और नीता अंबानी के आवास एंटिलिया से खुली बस में मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट तक ले जाया गया। 
 

 
विज्ञापन

5 of 7
मुंबई - फोटो : social media
पूरे सफर के दौरान खिलाड़ी पूरे रास्ते खिताबी जीत का जश्न मनाते रहे और इस दौरान बस के चारों ओर मौजूद हजारों प्रशंसक उनकी टीम के दीदार के लिए मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों ने बारी-बारी से हाथ में ट्रॉफी लेकर जीत का जश्न मनाया। खुली बस में खिलाड़ियों के साथ नीता अंबानी भी मौजूद रहीं। 
 

 
विज्ञापन

6 of 7
मुंबई - फोटो : social media
टीम के खिलाड़ियों ने करीब छह किलोमीटर तक खिताबी जीत का जश्न मनाया और इस दौरान वे प्रशंसकों से हाथ भी मिलाते और तस्वीर खिंचवाते नजर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
टीम के प्रशंसक हाथों में टीम का झंडा लिए बाइक पर सवार होकर बस के साथ नाचते-गाते हुए चलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें