फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: मुंबई इंडियंस लेगी बड़ा फैसला, इस गेंदबाज को कर सकती है रिलीज 

Mon, 20 Nov 2017 09:02 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl official web
आईपीएल में तीन बार की विजेता मुंबई इं‌डियंस टीम अगले साल के आईपीएल के लिए एक बड़ा फैसला ले सकती है। वह अपने एक प्रमुख तेज गेंदबाज को रिजर्व रखने के बजाय नीलामी के लिए रिलीज कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
अब आईपीएल में किसी भी टीम के पास तीन प्लेयर ही रिजर्व रखने का अधिकार हो सकता है। 21 नवंबर को खिलाड़ियों को रिजर्व रखने पर नया नियम आ सकता है। अगर तीन खिलाड़ियों को ही रिजर्व रखने का नियम आया तो मुंबई इं‌‌डियंस की टीम श्रीलंका के स्पीड स्टार लसि‌थ मलिंगा को अपने रिजर्व खिलाड़ियों की सूची से अलग कर उन्हें नीलामी के लिए रिलीज कर सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मुबंई इंडियन्स - फोटो : IPL official web
मलिंगा के लचर फार्म तथा फिटनेस की समस्या की वजह से टीम प्रबंधन मलिंगा को अब टीम में रिजर्व रखने पर विचार नहीं कर रही हैं। 2018 में आईपीएल को दस साल हो जाएंगे। दसवीं वर्षगांठ पर नए नियमों के साथ आईपीएल को आयोजित किए जाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। 
 

4 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
मुंबई इं‌डियंस टीम प्रबंधन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि नियमानुसार हर टीम चार से पांच प्लेयर रिजर्व रख सकती है। वैसे ‌रिजर्व खिलाड़ियों के लिए नया नियम आने वाला है। नियम बदलने के बाद मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन अब लसि‌थ मलिंगा को रिलीज करने पर विचार कर सकती है। प्रबंधन मलिंगा को नीलामी के लिए फ्री कर सकता है। प्रबंधन दोबारा भी मलिंगा को खरीद सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL official web
लसिथ मलिंगा ने आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए 110 मैचों में सबसे ज्यादा 154 विकेट लिए हैं। 2013 और 2015 में खिताब दिलाने में मलिंगा की भूमिका अहम रही थी। मलिंगा ने 2013 में 20 तथा 2015 में 24 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें