फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या 2019 वर्ल्ड कप तक ही खेल पाएंगे एमएस धोनी!

Sun, 24 Dec 2017 12:55 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत बड़ी बात कही है।  एमएसके प्रसाद ने साफ कर दिया है कि धोनी 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप तक टीम का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : twitter
प्रसाद ने कहा कि जिन युवा विकेटकीपरों को टीम में आजमाया गया उनका प्रदर्शन इस पूर्व कप्तान के आसपास भी नहीं है। इससे यह साफ हो गया कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत अब चयनकर्ताओं की पसंद सूची में नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि 32 वर्षीय दिनेश कार्तिेक टीम में दूसरे विकेटकीपर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
वन-डे सिरीज के लिए टीम की घोषणा के दौरान जब प्रसाद से सवाल किया गया कि क्या वह धोनी के प्रदर्शन को सीरीज दर सीरीज देख रहे है तो उन्होंने कहा, 'हम भारत-ए के दौरे से कुछ विकेटकीपरों को तैयार कर रहे हैं, लेकिन हमने कमोबेश वर्ल्ड कप तक धोनी के साथ बने रहने का फैसला किया है और इसके बाद हम इनमें से कुछ विकेटकीपरों को तैयार करने पर काम शुरू करेंगे।'

4 of 5
एमएस धोनी
प्रसाद ने पूर्व कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है की धोनी अब भी विश्व के नंबर एक विकेटकीपर हैं और हम ऐसा हमेशा कहते रहते हैं। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में उन्होंने कमाल की स्टंपिंग करने के साथ बेहतरीन कैच लपके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएसके प्रसाद-धोनी - फोटो : toi
एमएसके प्रसाद ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट तो छोड़िये वर्ल्ड क्रिकेट में भी धोनी के आसपास कोई विकेटकीपर नहीं है।' हालांकि प्रसाद की इन बातों से पंत और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपरों को जरूर झटका लग सकता है जो धोनी के बाद कतार में खड़े हैं। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो ये खिलाड़ी अभी तक उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। हम उन्हें अभी भी भारत के ए दौरे की टीम में जगह देंगे और देखेंगे कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाते है या नहीं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें