फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नए लुक के साथ चेन्नई से रवाना हुए धोनी, IPL स्थगित होने के बाद फिर हुए क्रिकेट से दूर

Mon, 16 Mar 2020 09:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी सीएसके - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के स्थगित होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्रेनिंग शिविर को स्थगित करने के बाद टीम के कप्तान धोनी रविवार को चेन्नई से रवाना हो गए। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए चेन्नई में अपनी टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे थे और उन्हें 29 मार्च को होने वाले उद्घाटन मुकाबले में खेलना था।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया। बोर्ड के इस ऐलान का टीम की फ्रैंचाइजियों ने भी समर्थन किया। इसी कड़ी में सीएसके की टीम ने भी अपने अभ्यास शिविर को स्थगित करने का फैसला किया।

धोनी लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान में लौटे थे और वे इस महीने की शुरुआत में ही चेन्नई सुपरकिंग्स के अभ्यास शिविर के लिये चेन्नई पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
धोनी की रवानगी पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह आपका घर बन गया है सर।’ वीडियो में धोनी फ्रेंच कट दाढ़ी के साथ नए लुक में नजर आ रहे हैं और चेन्नई छोड़ने से पहले स्टेडियम में अपने प्रशंसकों को आटोग्राफ देते और उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं। 
 
 

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 38 वर्षीय धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था, लेकिन इसके बाद वो क्रिकेट और टीम से दूर हो गए थे। उन्होंने किसी भी सीरीज के लिए अपनी अनुपलब्धता जताई थी, इसकी वजह से उनके संन्यास को लेकर अटकलें भी तेज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
वहीं बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल के फ्रैंचाइजियों के मालिकों के साथ बोर्ड के मुख्यालय पर बैठक की, जहां फैसला लिया गया कि वे इस महीने के आखिर तक ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर चलेंगे। इसके बाद ही वे आईपीएल के 13वें संस्करण के भाग्य को लेकर आगे कोई फैसला करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें