श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच पर हर किसी की नजरें एक वजह से हैं। यह मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर का 300वां मैच होगा। पिछले दो मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया की जीत में मुख्य भूमिका अदा करने वाले धोनी इस मैच को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी
2 of 5
ms dhoni
विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक माने जाने वाले धोनी 'क्लब-300' में शामिल होने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर होंगे। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर(463), राहुल द्रविड़ (344), सौरव गांगुली (311), मोहम्मद अजहरुद्दीन(334), युवराज सिंह(304) 300 से ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत की तरफ से सबसे पहले ये कारनामा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी
3 of 5
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
पिछले दो मैचों में उम्दा बल्लेबाजी करने वाले धोनी उस लय को कायम रखना चाहेंगे। उन्होंने दबाव के हालात में पिछले दो वनडे में 45* और 67* रन की पारियां खेली थी। उनकी नजरें 2019 विश्व कप पर लगी है। विश्व स्तरीय फिनिशर से रोहित शर्मा या भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ियों के सहयोगी की भूमिका निभा रहे धोनी ने अपने खेल को नया आयाम दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी
4 of 5
धोनी
धोनी अपने 300वें मैच को बल्ले के साथ-साथ ग्लब्स से भी यादगार बना सकते हैं। धोनी ने मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में सबसे तेजी से वनडे में सबसे ज्यादा 99 स्टंपिंग करने के कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की था। उनके पास वनडे में स्टंपिंग का शतक पूरा करने का भी मौका है।
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
अब तक 299 वनडे खेल चुके धोनी ने 199 मैच बतौर कप्तान खेले हैं। उन्होंने पिछले मैच में बतौर खिलाड़ी अपना सौवां मैच खेला था। धोनी ने 299 मैच में से 296 मैच टीम इंडिया के लिए जबकि 3 मैच एशिया इलेवन के लिए खेले हैं। धोनी पिछले मैच में नाबाद 67 रन की पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा था। धोनी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर आ गए थे। उनके नाम टीम इंडिया के लिए खेले 296 वनडे में 9,434 रन हो गए हैं।