फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी ने लिया बड़ा फैसला, अपनी टीम को किया हैरान

Sat, 06 Jan 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने का बड़ा फैसला किया है। धोनी ने अपनी टीम झारखंड को हैरान कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी
यह सच है कि जिस घरेलू टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खेलने आते हैं, वहां दर्शकों का हुजूम लग जाता है। इससे टीवी पर भी टूर्नामेंट की टीआरपी भी बढ़ती दिखती है। बहरहाल, 36 वर्षीय धोनी ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी
झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देबाशीष चक्रबर्ती के हवाले से स्पोर्ट्स्टार ने कहा, 'गुरुवार को धोनी ने आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट के लिए अपनी अनुपलब्धता बताई है। धोनी के रहने से झारखंड को मजबूती मिलती। मगर इस बार वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।'

4 of 6
एमएस धोनी
धोनी को पिछले सप्ताह कई बार नेट्स पर पसीना बहाते देखा गया, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे। मगर अब चयनकर्ताओं को धोनी के बिना टीम चयन करना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी
वैसे, धोनी 'ठाला' की आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हुई है। आईपीएल ने गुरुवार को रिटेंशन आयोजित किया था, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के साथ सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रिटेन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेकर अपने आप को फिट रखना चाहेंगे, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका में सीमित ओवरों की सीरीज में खेलना है। इसी के लिए वह तैयारियां कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें