फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: साहा-कार्तिक चमके तो धोनी-ब्रावो फेल, देखें इस सीजन कैसा रहा सबसे युवा-उम्रदराज खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 05:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 में यश धुल और राजवर्धन हंगरगेकर जैसे युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन ब्रेविस और तिलक वर्मा ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। वहीं, दिनेश कार्तिक और साहा जैसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने भी शानदार बल्लेबाजी की। 
 
विज्ञापन
1 of 11
डेवाल्ड ब्रेविस, फाफ डुप्लेसिस और तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या ने शानदार कप्तानी की और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। हार्दिक की टीम में युवा और बुजुर्ग खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण था। ऋद्धिमान साहा और मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की तो साई किशोर और यश दयाल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी टीम की जीत में योगदान दिया। हालांकि, धोनी और ब्रावो जैसे चैंपियन खिलाड़ी इस साल कुछ खास नहीं कर पाए। यहां हम इस सीजन के पांच सबसे युवा और बुजुर्ग खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं। 

आईपीएल 2022 के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ियों का प्रदर्शन 
विज्ञापन

1. एमएस धोनी (40 साल)

2 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
40 साल के धोनी इस आईपीएल के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी थे। चेन्नई की टीम ने उन्हें 12 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। हालांकि, धोनी के लिए यह आईपीएल कुछ खास नहीं रहा। 14 मैच में धोनी ने 33.14 के औसत से 232 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 123.40 का रहा। इस सीजन धोनी के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। वो अधिकतर मौकों पर अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। टूर्नामेंट शुरु होने से ठीक पहले उन्होंने जडेजा को कप्तानी सौंपी, लेकिन जडेजा भी कुछ खास नहीं कर पाए। बाद में धोनी को फिर से कप्तान बनना पड़ा और चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस सीजन यह टीम नौवें स्थान पर रही। 
विज्ञापन

2. ड्वेन ब्रावो (38 साल) 

3 of 11
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
ड्वेन ब्रावो इस सीजन के दूसरे सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी रहे। 38 साल के ब्रावो को चेन्नई ने 4.4 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ब्रावो भी इस साल अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। अधिकतर मैचों में ब्रावो अकेले पड़ गए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। बल्ले के साथ भी ब्रावो कोई कमाल नहीं कर सके। इस सीजन ब्रावो ने 10 मैचों में 16 विकेट झटके और उनका इकोनॉमी रेट 8.70 का रहा। अगर चेन्नई के बाकी गेंदबाज ब्रावो की मदद करते तो टीम मैच जीत सकती थी। 

3. ऋद्धिमान साहा (37 साल)

4 of 11
ऋद्धिमान साहा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के लिए कमाल करने वाले ऋद्धिमान साहा इस सीजन के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। 37 साल के साहा को गुजरात टाइंटस ने 1.9 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। साहा को शुरुआत में मौका नहीं मिला, लेकिन एक बार मौका मिलने पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। साहा ने 11 मैचों में 317 रन बनाए। उनका औसत 31.70 और स्ट्राइक रेट 122.39 का रहा। उन्होंने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी और तीन बार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके लय में लौटने से गुजरात की टीम और मजबूत हुई। 
विज्ञापन

4. फाफ डुप्लेसिस (37 साल)

5 of 11
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
37 साल के फाफ डुप्लेसिस को आरसीबी की टीम ने सात करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। प्लेसिस को कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। उनकी अगुआई में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे क्वालीफायर तक पहुंची, लेकिन फाइनल नहीं जीत सकी। प्लेसिस ने इस सीजन 16 मैचों में 468 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 96 रन रहा। उन्होंने 31.20 के औसत और 127.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। प्लेसिस के लिए यह सीजन बेहतरीन रहा। 
विज्ञापन

5. दिनेश कार्तिक (36 साल)

6 of 11
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
36 साल के दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 5.50 करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। इस सीजन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाई। कार्तिक ने आरसीबी के लिए फिनिशर के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों में 330 रन बनाए और उनका औसत 55.50 का रहा। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा और कार्तिक ने 183.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 66 रन रहा। 

आईपीएल 2022 में सबसे युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

1. डेवाल्ड ब्रेविस: (18 साल)

7 of 11
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : IPL/BCCI
अंडर 19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए कमाल करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने इस साल आईपीएल में भी कमाल किया। मुंबई की टीम ने उन्हें तीन करोड़ की कीमत में खरीदा था और ब्रेविस ने इस फैसले को सही साबित किया। उन्होंने सात मैचों में 23 के औसत और 142.47 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने दिग्गेज गेंदबाजों की पिटाई कर यह साबित किया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। 

2. राज बावा: (19 साल)

8 of 11
राज बावा - फोटो : IPL/BCCI
19 साल के राज बावा को पंजाब की टीम ने दो करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में कमाल किया था और आईपीएल में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वो आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए। दो मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले। उनका औसत 5.50 और स्ट्राइक रेट 78.57 का रहा। इसके बाद राज बावा को पंजाब की टीम से बाहर कर दिया गया। आने वाले सीजन में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
 

3. तिलक वर्मा (19 साल)

9 of 11
तिलक वर्मा - फोटो : IPL
युवा खिलाड़ियों में तिलक वर्मा के लिए यह सीजन सबसे बेहतरीन रहा। तिलक ने इस सीजन 14 मैचों में 36.09 के औसत और 131.02 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले और उनका सबसे बड़ा स्कोर 61 रन रहा। तिलक मुंबई की टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और अगले सीजन में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

4. मथीशा पाथिराना (19 साल)

10 of 11
पाथिराना - फोटो : IPL/BCCI
मलिंगा की तरह गेंदबाजी करने वाले मथीसा पाथिराना को चेन्नई की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा था। शुरुआत में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन बाद में दो मैचों में धोनी ने पाथिराना को अपनी टीम में शामिल किया। पाथिराना ने दो मैचों में काफी प्रभावित किया। उन्होंने दो विकेट निकाले और 7.60 के इकोनॉमी रेट से रन खर्चे। 
विज्ञापन

5. रियान पराग (20 साल)

11 of 11
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान पराग लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। इस सीजन भी 20 साल के पराग को राजस्थान की टीम ने 3.80 करोड़ में खरीदा था। पराग ने इस सीजन 17 मैचों की 14 पारियों में 16.64 के औसत से 183 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 138.63 और सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 56 रन रहा। पराग से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अगले सीजन में उनके और परिपक्व होने की उम्मीद है। पराग ने इस सीजन अपनी फील्डिंग से भी कमाल किया और सबसे ज्यादा कैच पकड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें