फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हार के साथ ही चेन्नई को अलविदा कह गए कप्तान धोनी? फाइनल के बाद खुद किया खुलासा

Mon, 13 May 2019 04:14 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
नाटकीय उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को अंतिम गेंद पर एक रन से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। मुंबई की टीम ने IPL-12 के फाइनल मुकाबले में 8 विकेट पर 149 रन बनाए लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni
वहीं, चेन्नई की इस हार के बाद धोनी के आगे आईपीएल खेलने को लेकर भी संशय के बादल अभी से मंडराने लगे हैं। फाइनल मैच के परिणाम के बाद पोस्ट प्रजेंटेशन में खुद कप्तान धोनी ने ऐसा खुलासा किया कि सीएसके के फैंस बुरी तरह मायूस हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने धोनी से पूछा था कि क्या वे अगले आईपीएल सीजन में नजर आएंगे? इस पर धोनी ने कहा, 'हां, ऐसी उम्मीद करता हूं।' धोनी के इस जवाब ने आईपीएल में उनके भविष्य को सस्पेंस बना दिया है।

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई के कप्तान धोनी ने आगे कहा, 'अगले साल के बारे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अब हमारा अगला टारगेट विश्व कप है जो हमारी प्राथमिकता है। उसके बाद हम चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि अगले साल मिलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मांजरेकर - फोटो : file
मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर के बाद में ट्वीट कर बताया था कि मैच के बाद बात करते समय धोनी काफी टूटे हुए दिख रहे थे। उन्होंने लिखा, 'मैच के बाद बात करते समय मेरा दिल धोनी के लिए रो रहा था। ऐसा लग रहा था मानो उनका दिल टूट चुका है. उन्हें इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा।'


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें