फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवा नहीं इस नन्ही फैन के साथ धोनी का VIDEO वायरल, बोले- 'मैं बस में रहता हूं, घर नहीं है मेरा'

Sun, 23 Dec 2018 11:22 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ आए दिन गुदगुदाते वीडियो बनाकर फैंस के साथ साझा करते हैं। लेकिन इस बार धोनी ने जीवा नहीं बल्कि एक दूसरी नन्ही फैन के साथ वीडियो बनाया है, जिसे उनकी पत्नी साक्षी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 6
DHONI AND DHAWAN
इस वीडियो में नन्ही सी फैन धोनी से पूछ रही है कि वह कहां रहते हैं। इसके जवाब में धोनी ने कहा, 'मैं  बस में रहता हूं क्योंकि मेरा घर यहां से बहुत दूर है।' वीडियो में दोनों की बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई।
 
विज्ञापन

3 of 6
ZIVA DHONI
इसके बाद धोनी बच्ची से सवाल करते हैं कि उसका घर कहां है तो वह जवाब देती है, 'मेरा घर तो बहुत पास में है।' धोनी के साथ इस बच्ची के बातचीत वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

4 of 6
ms dhoni ans sakshi
बता दें इससे पहले धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर रहकर अपनी बेटी के साथ कई वीडियो बनाए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में जीवा डैडी धोनी को डांस सिखाते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
ziva dhoni
इसके अलावा एक वीडियो में दोनों तमिल भाषा में बातचीत करते नजर आ रहे थे। जीवा धोनी के ये टाइम पास वीडियो साक्षी शेयर करने से कभी नहीं चूकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ziva
इतना ही नहीं, कई बार धोनी खुद बेटी जीवा के नखरे उठाते नजर आते हैं। एक बार तो उन्होंने खुद बेटी जीवा के बालों में ड्रायर लगाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था।

देखें वीडियो:
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें