फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: एमएस धोनी को इस वजह से बनाया था कप्तान, माही ने 10 साल बाद खोला था राज

Sat, 07 Jul 2018 07:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
एमएस धोनी को 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। यह जिम्मेदारी बीसीसीआई ने प्रयोग के तौर पर धोनी को सौंपी थी। धोनी ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और टीम इंडिया को 2007 वर्ल्ड टी-20 चैंपियन बना दिया। इसके बाद 'कैप्टन कूल' ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज दुनिया उनकी कप्तानी का लोहा मानती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
याद हो कि 2007 में 50 ओवर के विश्व कप में टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ था। 'मेन इन ब्लू' पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। तब सीनियर खिलाड़ियों की क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। बहरहाल, बोर्ड ने धोनी को कप्तान बनाया और उन्होंने नतीजा दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
माही ने 10 साल के बाद खुलासा किया था कि उन्हें क्यों कप्तान बनाया गया था। बता दें कि धोनी को जब कप्तानी सौंपी गई तब युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी कप्तान बनने की फेहरिस्त में शामिल थे। 

4 of 5
MS Dhoni
रांची के धोनी ने बताया कि साल 2007 में उन्हें टीम का कप्तान क्यों चुना गया था। धोनी का कहना है कि इसमें सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इसके अलावा क्रिकेट के प्रति उनकी ईमानदारी और जानकारी व स्वभाव काफी मददगार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
धोनी ने कहा, 'एक बार फिर से ये काफी मुश्किल सवाल है, क्योंकि उस समय कई सीनियर खिलाड़ियों ने मेरा साथ दिया था। जब मुझे टीम का कप्तान बनाया तब मैं उस मीटिंग का हिस्सा नहीं था। मुझे महसूस होता है कि मेरी ईमानदारी और खेल के प्रति मेरी जानकारी को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। मैच की परिस्थिति को पढ़ना काफी अहम होता है। हालांकि उस समय टीम में मैं एक युवा खिलाड़ी था और जब एक सीनियर खिलाड़ी ने मेरी राय पूछी तो मैंने खुलकर अपनी राय दी। शायद यही कारण रहा कि टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मेरे अच्छे संबंध थे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें