महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लगभग डेढ़ दशक लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अंत माही ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कर दिया। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो 2019 के विश्व कप का सेमीफाइनल था। वो आखिरी मैच जिसमें उनपर टिकीं करोड़ों निगाहों के सपने आंसू बनकर बह गए थे। विकेटों के बीच तूफान की तरह दौड़ने वाला खिलाड़ी, अपने डेब्यू और आखिरी मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौटा।