फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी दिग्गज ने धोनी को बताया बेस्ट, कहा- IPL में मलिंगा पर पड़ते हैं भारी

Tue, 07 Apr 2020 05:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-मलिंगा - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल प्रतिद्वंद्विता में खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर एमएस धोनी और आखिरी ओवरों के श्रेष्ठ गेंदबाज लसिथ मलिंगा के बीच मुकाबले में माही भारी पड़ते हैं। चेन्नई ने दस सत्र में भाग लिया है जिसमें से आठ बार फाइनल में जबकि मुंबई 12 में से पांच बार खिताबी मुकाबले में पहुंची और चार बार चैंपियन बनी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
स्टायरिश ने कहा, ‘यह निरंतरता से जुड़ा है। चेन्नई का प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। आईपीएल से उम्मीद होती है कि वह भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करें। इस मामले में चेन्नई ने सबसे ज्यादा नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया है। आखिरी ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ यह मैच के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के बारे में है। धोनी और मलिंगा के मुकाबले में चेन्नई के कप्तान भारी पड़े हैं।’
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर का मानना है कि चेन्नई की टीम सबसे निरंतर रही है। हालांकि बाद के वर्षों में मुंबई उन पर भारी पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘जब हम जीत प्रतिशत देखते हैं जो टीमों की सफलता को मापने का अच्छा तरीका है तो यह रिकॉर्ड चेन्नई के पक्ष में है। बाद के वर्षों में हालांकि मुंबई ने शानदार वापसी की और ज्यादा मुकाबलों में जीत दर्ज की।'
विज्ञापन

4 of 4
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : Social media
मुंबई ने चार बार जबकि चेन्नई ने तीन बार खिताब जीता है। जब मुंबई की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उनके जीतने का अधिक मौका रहता है। अगर आप पूरे आईपीएल को देखेंगे तो चेन्नई को सबसे सफल टीम कहा जा सकता है लेकिन अब मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर हो रहा है।’ मुंबई की टीम हालांकि दो सत्र अधिक खेली है, (चेन्नई को दो सत्र के लिए बैन किया गया था)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें