फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी विशेष उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर, टीम इंडिया के स्पेशल क्लब में होंगे शामिल

Thu, 01 Nov 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजर टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर भी होगी, क्योंकि लगातार लचर प्रदर्शन के कारण काफी दबाव झेल रहे धोनी एक बेहद खास उपलब्धि हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
टीम इंडिया को एक नहीं बल्कि तीन खिताब दिलाने वाले 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी का खराब फॉर्म जारी है। वह लगातार लचर प्रदर्शन के कारण काफी दबाव झेल रहे हैं। कभी दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी का बल्ला खामोश है, लेकिन  पांचवा व अंतिम वन-डे बेहद होने वाला है। आइए जानते हैं क्या?
 
विज्ञापन

3 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
दरअसल, धोनी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए 10,000 रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर हैं। भारत की तरफ से धोनी के कुल 9,999 रन हो गए हैं। वैसे, 50 ओवर के प्रारूप में धोनी के कुल 10,173 रन हैं। हालांकि, इनमें से धोनी ने एशिया एकादश की तरफ से 174 रन बनाए थे। याद हो कि 2007 में एशिया एकादश और अफ्रीका एकादश के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी।

4 of 5
ms dhoni
गौरतलब है कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वन-डे में एमएस धोनी यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए थे। इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए थे। तेज गेंदबाज केमार रोच ने उन्हें हेमराज के हाथों कैच आउट कराया था।  बता दें कि 37 वर्षीय टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज धोनी इस वन-डे सीरीज की तीन पारियों में महज 50 रन बनाए हैं। हालांकि, यह कहना भी गलत नहीं होगा कि धोनी को सीरीज में ढंग से मौके नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
यदि साल 2018 की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। इस साल धोनी ने 19 मैचों में महज 25 के औसत से 275 रन बनाए हैं। हाल ही में उन्हें खराब फॉर्म के चलते वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें