फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे में धोनी के 10000 रन पूरे, फैंस ने तालियों की बजाए तानों से किया स्वागत, बचाव में आए कोहली

Sun, 15 Jul 2018 03:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
जो रूट (113) और लियाम प्लंकेट (4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे वन-डे में टीम इंडिया को 86 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा व निर्याणक मैच मंगलवार को लीड्स में खेला जाएगा। याद हो कि टीम इंडिया ने सीरीज का पहला वन-डे 8 विकेट के बड़े अंतर से जीता था।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
वहीं लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की इस हार के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। धोनी के प्रति फैंस का ऐसा रिएक्शन बेहद शर्मनाक है वो भी ऐसे समय में जब इसी मैच में उन्होंने अपने 10000 रन भी पूरे किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat and dhoni
इस मैच में धोनी ने 59 गेंदों पर 62.71 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। इस पारी में धोनी ने सिर्फ दो चौके ही लगाए थे। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खुद यह बात कबूली कि शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने की वजह से ही हार हुई है।

4 of 5
विराट कोहली
इतना ही नहीं मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कोहली ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर  नासीर हुस्सैन को जवाब देते हुए कहा, 'टीम इंडिया की हार को लेकर एमएस धोनी पर निशाना साधना गलता है। फैंस को ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ROHIT DHAWAN
कोहली ने कहा कि पिछले मैच में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के के रूप में टीम को दो बड़े झटके लगे। इसके बाद खुद विराट कोहली जल्दी 45 रन बनाकर आउट हो गए। यहां एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी। अगर ऐसा होता तो टीम इंडिया मैच जीत सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें