विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली तीनों प्रारूपों में चुने गए अकेले भारतीय हैं जबकि रोहित शर्मा ने वनडे एकादश में जगह बनाई है। जसप्रीत बुमराह, कोहली और धोनी टी20 टीम में हैं। टी20 टीम में वेस्टइंडीज के पांच खिलाड़ी क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल शामिल हैं। महिला टीम में मिताली राज और झूलन गोस्वामी वनडे और टी-20 टीम में हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लानिंग को कप्तान चुना गया है।