फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 हजार रुपये सस्ती मिल रही है प्रीमियम हैचबैक 'Baleno’, 1 लाख किमी की वारंटी फ्री

Fri, 07 Jun 2019 04:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Toyota Glanza Banner - फोटो : Toyota
टोयोटा ने 6 जून को मारुति बलेनो का रीबैज वर्जन या यूं कहें कि उसकी हमशक्ल लांच की है। अगर आप बलेनो लेने की सोच रहे हैं, तो टोयोटा ग्लैंजा खरीद सकते हैं। टोयोटा का दावा है कि नई ग्लैंजा न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसकी परफॉरमेंस भी शानदार है। वहीं अगर आप बलेनो खरीदने की सोच रहे हैं, तो आर ग्लैंजा का रुख कर सकते हैं। इसकी बेहद खास वजह ये है क्योंकि ग्लैंजा की कीमत मारुति बलेनो से सस्ती है।
 
विज्ञापन

टोयोटा ले रही कम प्रोफिट

2 of 7
baleno - फोटो : google
ग्लैंजा और बलेनो के फीचर बिल्कुल एक से हैं, दोनों की कारों में बीएस-6 इंजन लगा है। लेकिन दोनों की कीमतों में अंतर है। हालांकि टोयोटा ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि वह कैसे ग्लैंजा को बलेनो से सस्ता बेच पा रही है, संभव है शुरुआत में खरीदारों को लुभाने के लिए मारुति के मुकाबले टोयोटा कम प्रोफिट ले रही हो।
 
विज्ञापन

7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

3 of 7
Toyota Glanza - फोटो : Toyota
ग्लैंजा के फीचर्स की बात करें तो टोयोटा Glanza में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, नेविगेशन और वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है। ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीसीजन कट डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रिअर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।
 

ग्रिल का अंतर

4 of 7
Maruti baleno vs Toyota Glanza - फोटो : AmarUjala
मारुति बलेनो और ग्लैंजा में एक्सटीरियर में केवल ग्रिल का अंतर है। ग्लैंजा में फ्रंट ग्रिल को री-डिजाइन किया गया है और टोयोटा का बैज लगा है। इसके अलावा इंटीरियर में स्टीयरिंग व्हील पर टोयोटा की बैजिंग लगी है और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। दोनों ही कारों को मारुति सुजुकी के गुजराट प्लांट में बनाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

ग्लैंजा की कीमत 7.21 लाख से शुरू

5 of 7
Glanza Price - फोटो : Google
टोयोटा ने ग्लैंजा को बेस ट्रिम में लांच नहीं किया है, और ग्लैंजा केवल मिड और टॉप ट्रिम में ही मिलेगी। G और V ट्रिम्स में चार वेरियंट मिलेंगे, जो क्रमशः बलेनो के Zeta और अल्फा ट्रिम्स पर आधारित हैं। जबकि बलेनो के Zeta मॉडल की कीमत 6.98 लाख रुपये है। जबकि बलेनो के अल्फा वर्जन की कीमत 7.58 लाख रुपये है।
     
इंजन वेरियंट्स ग्लैंजा बलेनो वेरियंट्स अंतर
DuelJet 1.2     7.37 Delta MT  
DuelJet 1.2 G MT 7.21 7.93 Zeta MT 72,000
Reg 1.2 V MT 7.58 7.67 Alpha MT 9,000
Reg 1.2     7.8 Delta CVT  
Reg 1.2 G CVT 8.29 8.37 Zeta CVT 8,000
Reg 1.2 V CVT 8.9 8.99 Alpha CVT 9,000
 
 
विज्ञापन

3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी

6 of 7
Toyota Glanza - फोटो : google
इसके अलावा टोयोटा ग्लैंजा पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी ऑफर कर रही है। वहीं मारुति नेक्सा से बेचे जाने वाली बलेनो पर 2 साल या 40 हजार किमी की वारंटी के पेश कर रही है। इसके अलावा टोयोटा ग्लैंजा पर अतिरिक्त 2.2 लाख किमी या 5 साल की ट्रू एक्सटेंड वारंटी भी मिलेगी। साथ ही, ग्लैजा पर 7 साल का टोयोटा टाइमलेस वारंटी पैकेज भी लिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

BS6 पेट्रोल इंजन

7 of 7
Glanza - फोटो : Google
नई Glanza BS6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें पहला 1.2-लीटर, K12B इंजन लगा है, जो 83एचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क देता है। जबकि दूसरा 1.2 लीटर K12C DualJet  इंजन माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 90 एचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क पैदा करता है। Glanza 5-स्पीड मैनुअल और CVT के साथ आएगी। माइलेज की बात करें तो Glanza K12B पेट्रोल-MT 21.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। जबकि K12C स्मार्ट हाइब्रिड का माइलेज 23.87 किमी प्रति लीटर का है। जबकि CVT वर्जन 19.56 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। माइलेज के मामले में यह मारुति सुजुकी बलेनो के समान हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें