ms dhoni
एमएस धोनी का पिछले कुछ समय में बल्ले से प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा, जिसके बाद से उनके संन्यास लेने की खबरें जोरों पर हैं। टीम इंडिया में उनकी जगह पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वन-डे क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार चला आ रहा है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी चिंता मिडिल ऑर्डर बनी हुई है। धोनी भी यहां संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।