फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन मौकों पर 'कैप्टन कूल' हुए आगबबूला, धोनी का नहीं रहता जुबां पर कंट्रोल

Wed, 16 Jan 2019 04:08 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं और उन्हें क्रिकेट से संबंधित बारीकियां सिखाते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को एडिलेड में खेले गए दूसरे वन-डे में भी धोनी ने सीनियर होने की अपनी भूमिका अदा की और युवा खलील अहमद को क्रिकेट का एक पाठ सिखाया।
विज्ञापन

2 of 7
ms dhoni
हालांकि, ऐसा करके वह एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए। धोनी का एडिलेड वन-डे वाला एक वीडियो फैंस को रास नहीं आ रहा है। आपको पूरी कहानी बताते हैं। दरअसल, धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैंस के बीच फैला, जिसमें देखने को मिला कि उन्होंने युवा क्रिकेटर खलील अहमद को क्रिकेट की तहजीब सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एमएस धोनी
फैंस को धोनी का यह अंदाज अच्छा नहीं लगा। उन्होंने स्थानापन्न खिलाड़ी खलील को क्रिकेट की तहजीब सिखाने के चक्कर में बीच मैदान पर फटकार लगाई और फिर उन्हें अपशब्द भी कहे। फैंस को इस वीडियो में धोनी का बर्ताव अच्छा नहीं लगा।
 

4 of 7
ms dhoni
हालांकि धोनी इससे पहले भी कई खिलाड़ियों के भरे मैदान पर खरीखोटी सुना चुके हैं। इससे पहले भी वह कई बार साथी खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़क चुके हैं। कुलदीप यादव और मनीष पांडेय भी उनके गुस्से का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
dhoni and kuldeep
एक बार धोनी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव पर ही भड़क उठे थे। यह वाकया इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है। धोनी ने कुलदीप यादव को उंगली के इशारे से पास बुलाया और कहा, 'तुम क्या 300 क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बेवकूफ समझते हो?' यह बात सुनते ही कुलदीप का चेहरा उतर गया था।
विज्ञापन

6 of 7
ms dhoni and manish pandey
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में धोनी ने मनीष पांडेय को जमकर लताड़ा था। यह वाकया टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ms dhoni and manish pandey
दरअसल धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी को पांडेय पर चिल्लाते हुए देखा गया था। धोनी ने पांडेय पर भड़कते हुए कहा, 'ओये.... यहां देख ले..इधर-उधर कहां देख रहा है।' इस दौरान धोनी पर उनका गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि अगली ही गेंद पर उन्होंने जबरदस्त छक्का जड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें