ms dhoni
धोनी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया और कप्तान विराट कोहली व टीम प्रबंधन का विश्वास जीता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो मुकाबलों में मैच फिनिशर की भूमिका निभाई, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। धोनी अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में धमाल मचाने को तैयार हैं, जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हो रही है।