फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिम अमला ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज है शतक ठोकने की रफ्तार

Mon, 21 Jan 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kohli and amla
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड का शिखर चढ़ रहे हैं, लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो कोहली के कीर्तिमानों का तेजी से पीछा कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने तो उनका एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
हाशिम अमला - फोटो : ICC
अमला ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले वन-डे मुकाबले में 108 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस तरह अमला ने करियर का 27वां शतक लगाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
हाशिम अमला - फोटो : ESPN
कोहली ने 169 पारियों में सबसे तेज 27 वनडे शतक लगाए थे। वहीं, हाशिम अमला ने सिर्फ 167 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। हालांकि अमला के शतक के बावजूद टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं मिल सकी।

4 of 8
हाशिम अमला - फोटो : ESPN
इमाम उल हक (86) और मोहम्मद हफीज (71*) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से मात दी।
विज्ञापन

5 of 8
virat kohli
खास बात यह है कि सबसे तेज 26 शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अमला के ही नाम है और उन्होंने यह कीर्तिमान विराट को ही पीछे छोड़कर अपने नाम किया था। तब अमला ने महज 154 पारियों में 26 शतक पूरे किए थे, जबकि विराट ने 166 पारियों में इतने शतक पूरे किए थे।
विज्ञापन

6 of 8
kohli and tendulkar
हाशिम अमला और विराट कोहली के बाद इस मामले में तीसरा नंबर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन तेंदुलकर ने 254 पारियों में इतने ही शतक जमाए थे।
विज्ञापन

7 of 8
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
सचिन तेंदुलकर के बाद चौथा नंबर आता है ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग का आता है। पोंटिंग ने 308 पारियों ने इतने ही शतक जड़े थे।
विज्ञापन

8 of 8
sanath jayasuriya
इसके श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 404 पारियों ने 27 शतक जड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें