पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आलोचकों को आगाह करते हुए कहा कि वे भारत की सीमित ओवरों की टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की अहमियत को कभी कम करके न देखें।
विज्ञापन
2 of 5
michael clarke
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बुधवार को यहां भारत पर पांचवें और अंतिम वनडे और पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से जीत के बाद क्लार्क ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
3 of 5
एमएस धोनी
विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'धोनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके। मध्यक्रम में अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है।'
4 of 5
TEAM INDIA
भारत ने पहले दो मैच जीतने के बाद सीरीज गंवाई। ऑस्ट्रेलियाई ने लगातार तीन मैच जीतकर शानदार वापसी की। धोनी को अंतिम दो मैचों में विश्राम दिया गया था और उनकी जगह विकेटकीपिंग की जगह लेने वाले ऋषभ पंत जूझते हुए नजर आए।
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी के दम पर ही वन-डे सीरीज में मोर्चा मारा था। धोनी ने इस सीरीज में अकेले ही तीन अर्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।