फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ही नहीं ये खिलाड़ी भी रखते हैं ईश्वर में आस्था, 'सच्चे दरबार' से ही मिलती मिशन फतह करने की ताकत

Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ms dhoni
दुबई में 15 सितंबर से शुरू हो रहा एशिया कप टीम इंडिया का अगला मिशन है। एशिया कप में भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, हॉन्गकॉन्ग और अफगानिस्तान शिरकत करेंगे। रोहित शर्मा की नेतृत्व में खेले जा रहे एशिया कप में दम दिखाने से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन स्थित देवड़ी माता के दर्शन करने पहुंचे।

धोनी जब भी यहां आते हैं माता के दर्शन के बिना कभी यहां से नहीं जाते। हालांकि धोनी के अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो ईश्वर में पूरी श्रद्धा के साथ आस्था रखते हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन खिलाड़ियों के नाम हैं...
विज्ञापन

रवि शास्त्री

2 of 7
ravi shastri
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री तिरूअनंतपुरम में होने पर हमेशा पद्मामनाथ मंदिर जाते हैं। शास्त्री इस मंदिर में उस वक्त से आते हैं जब वह टीम इंडिया के लिए खुद खेला करते थे।
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

3 of 7
sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर की भगवान में आस्था से सभी वाकिफ हैं। शतक के बाद सिद्धिविनायक के दर्शन तो वे लेते ही रहते हैं शहर के बाहर जाने पर परंपरा जारी रहती है। सचिन सत्य साईं बाबा की समाधि पर पत्नी अंजलि, अपनी मां और भाई अजीत के साथ भी जाते हैं।

युवराज सिंह

4 of 7
yuvraj singh
युवराज सिंह पर उनकी मां शबनम का असर हमेशा दिखता है जब वे हर मनौती और पूजा के लिए मंदिर और गुरूद्वारे में उन्हें लेकर जाती हैं। हाल में ये दोनों स्वर्ण मंदिर में दिखे थे।
विज्ञापन

जहीर खान

5 of 7
zaheer khan
तेज गेंदबाज और पुणे के सफल होटल व्यवसायी जहीर खान फिल्म अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ अपनी शादी से पहले अजमेर स्थित मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। इसके अलावा जहीर हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर भी गए हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली

6 of 7
virat kohli
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अक्सर गुरूद्वारों में मत्था टेकने जाते रहते हैं और बाद में लंगर का प्रसाद भी खाते हैं। इन यात्राओं में अमूमन उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशिम अमला

7 of 7
hashim amla
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज अपने खेल के वजह से दुनिया भर में मशहूर है लेकिन अमला अपने खेल के अलावा अपने धार्मिक होने के वह से भी चर्चा में रहते है। हाशिम अमला की बढ़ी हुई दाढ़ी, कभी-कभी सिर में बाल साफ होने के कारण धार्मिक क्रिकेटर माना जाता है। उनके धार्मिक होने के पीछे उनके माता पिता और घर के माहौल को जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें