आईपीएल सीजन-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराजइर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में शेन वॉटसन की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। शेन वाटसन ने 51 गेंदों में शतक जड़ा, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए।