फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी के 13,000 रन पूरे, ऐसा कमाल करके ऑस्ट्रेलिया के लिए बने बुरा सपना

Sun, 03 Mar 2019 09:16 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
केदार जाधव और एमएस धोनी की धैर्यवान अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
केदार जाधव
टीम इंडिया की तरफ से केदार जाधव ने 87 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 81 रन की पारी खेली। वह टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी रहे। इसके अलावा वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने 72 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। धोनी-जाधव ने पांचवें विकेट के लिए 141 रन की अविजित साझेदारी की। इस दौरान एमएस धोनी ने एक खास उपलब्धि हासिल की और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा सपना भी बने।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने अपनी पारी के दौरान जब 5वां रन पूरा किया तो उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा पार किया। उल्लेखनीय है कि इनमें से धोनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन-डे में 10,474 रन बनाए है। अन्य रन उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में खेलकर बनाए हैं।

4 of 5
ms dhoni
धोनी ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा सपना भी बन गए हैं। धोनी ने पिछले चार मैचों में लगातार चार अर्धशतक जमाए और बड़ी बात यह है कि उन्होंने ये चारों अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जड़े हैं। दरअसल, धोनी ने पिछले चार वन-डे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले हैं- जिनमें उन्होंने क्रमश: 51, नाबाद 55, नाबाद 87 और नाबाद 59 रन की पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
धोनी ने शनिवार को जाधव के साथ पांचवें विकेट के लिए 141 रन की अविजित साझेदारी की, जो टीम इंडिया की तरफ से हैदराबाद में किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। इस जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना द्वारा 2009 में की 137 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। तेंदुलकर-रैना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही यह कमाल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें