फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटिंग नहीं मिली तो क्या? धोनी के खाते में आई यह खास उपलब्धि

Wed, 15 Jun 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान धोनी को भले ही बल्लेबाजी का चांस न मिला हो लेकिन सीरीज खत्म होने से पहले उनके खाते में एक उपलब्धि आ ही गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

बल्लेबाजी का इंतजार करने वाले कप्तान धोनी के खाते में आई यह उपलब्धि

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 350 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं।
विज्ञापन

बल्लेबाजी का इंतजार करने वाले कप्तान धोनी के खाते में आई यह उपलब्धि

3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
विकेटकीपर धोनी ने यह उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पारी के 33वें ओवर में मध्यम गति के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एल्टन चिगुम्बुरा का कैच लपकर हासिल की।

बल्लेबाजी का इंतजार करने वाले कप्तान धोनी के खाते में आई यह उपलब्धि

4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
विकेटकीपर धोनी अब तक 278 वनडे मैचों में 260 कैच लपक चुके हैं जिनमें 89 स्टंपिंग भी शामिल है। भारतीय कप्तान को इस सीरीज में एक बार भी बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन दुनिया के सफलतम विकेटकीपरों में शीर्ष 4 में शुमार हो गए और वह भी क्लीन स्वीप सीरीज के साथ।
विज्ञापन

बल्लेबाजी का इंतजार करने वाले कप्तान धोनी के खाते में आई यह उपलब्धि

5 of 7
धोनी
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस सूची में शीर्ष पर हैं जिन्होंने 482 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने क्रमश: 472 और 424 खिलाड़ियों को आउट किया है।
विज्ञापन

बल्लेबाजी का इंतजार करने वाले कप्तान धोनी के खाते में आई यह उपलब्धि

6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
जहां तक 50-50 ओवर के मुकाबले के प्रारूप की बात है तो धोनी 300 के क्लब में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने यह उपलब्धि जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने की एलन बॉर्डर की बराबरी

7 of 7
धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। धोनी ने वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में श्रीलंका के विश्व विजेता कप्तान अर्जुन रणातुंगा को पीछे छोड़ दिया है।

धोनी जब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे मैच में उतरे तो बतौर कप्तान उनका यह 194वां मैच था। रणातुंगा ने 193 मैच में श्रीलंका की कप्तानी की थी। धोनी की कप्तानी में भारत को 107 मैचों में जीत मिली है। इस दौरान धोनी ने एलन बॉर्डर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली जिन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को इतने ही मैचों मेें जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें