एमएस धोनी
- फोटो : ani
बता दें कि एमएस धोनी के लिए आज का दिन दोहरी खुशी का है, क्योंकि आज ही के दिन (2 अप्रैल 2011) धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। पद्मभूषण सम्मान समारोह के दौरान धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में नजर आए। इस दौरान वह लेफ्ट-राइट करते हुए राष्ट्रपति के पास गए और सलामी लेकर इस सम्मान को ग्रहण किया। याद हो कि धोनी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।