लंबे समय से तमाम बल्लेबाजों की आजमाइश के बावजूद भारतीय टीम इस मसले पर बैकफुट पर नजर आती थी। अगस्त 2017 से लेकर सितंबर 2018 तक युवराज सिंह, लोकेश राहुल, केदार जाधव, विराट कोहली, एम एस धोनी, मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे को आजमाया।