वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज बृहस्पतिवार से एंटीगा में शुरू होने जा रहा है। टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और अब देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम के क्रिकेटर सीरीज में हावी रहेंगे। कहा भी जाता है कि टेस्ट क्रिकेट में मैच का रुख गेंदबाज कभी भी मोड़ सकते हैं। इस लिहाज से सीरीज में गेंदबाजों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ये 5 धुरंधर गेंदबाज, जिन्होंने WI को सबसे ज्यादा बार संकट में डाला
2 of 7
- फोटो : Reuters
गेंदबाजों का रोल काफी अहम होने वाला है इस सीरीज में। जब बात गेंदबाजों की चली है तो आइए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई सीरीज में कौन सा गेंदबाज सबसे सफल रहा है। गेंदबाजों की सफलता कहती इस स्टोरी में हम बात करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों के बारे में। (विवरण- चढ़ते क्रम में)
विज्ञापन
टीम इंडिया के ये 5 धुरंधर गेंदबाज, जिन्होंने WI को सबसे ज्यादा बार संकट में डाला
3 of 7
बिशन सिंह बेदी
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ अब खेले गए टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर आते हैं पूर्व कप्तान और फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी। बेदी ने 1966-79 के बीच 18 मैचों की 31 पारियों में कुल 62 विकेट झटके। वह इस दौरान एक बार 5 या उससे ज्यादा विकेट निकाल पाए।
टीम इंडिया के ये 5 धुरंधर गेंदबाज, जिन्होंने WI को सबसे ज्यादा बार संकट में डाला
4 of 7
बीएस चंद्रशेखर
- फोटो : getty
चौथे पायदान पर आते हैं टीम के एक और पुराने फिरकी गेंदबाज बीएस चंद्रशेखर। चंद्रशेखर ने 1966-79 के बीच 15 मैचों की 24 पारियों में गेंदबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया और 65 विकेट निकाल लिए। वह 4 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट किसी एक पारी में झटके।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ये 5 धुरंधर गेंदबाज, जिन्होंने WI को सबसे ज्यादा बार संकट में डाला
5 of 7
एस वेंकटराघवन
- फोटो : getty
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर आते हैं फिरकी गेंदबाज और पूर्व कप्तान एस वेंकटराघवन। वेंकट ने 1966 से 1983 के बीच कैरेबियाई टीम के खिलाफ 23 मैचों की 37 पारियों में 68 विकेट झटके।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ये 5 धुरंधर गेंदबाज, जिन्होंने WI को सबसे ज्यादा बार संकट में डाला
6 of 7
अनिल कुंबले
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं टीम इंडिया के आज के कोच और लेग स्पिनर अनिल कुंबले। जंबो के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने 1994 से लेकर 2006 तक 17 मैचों की 28 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 74 विकेट निकाले। वह इस दौरान 4 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने में कामयाब रहे।
टीम इंडिया के ये 5 धुरंधर गेंदबाज, जिन्होंने WI को सबसे ज्यादा बार संकट में डाला
7 of 7
कपिल देव
- फोटो : getty
अब बात उस गेंदबाज की जिसने कैरेबियाई टीम को खूब परेशान किया। टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज का नाम है कपिल देव। कपिल ने 1978 से 1989 के बीच विंडीज के खिलाफ 25 मैचों की 41 पारियों में 89 विकेट झटके और सबसे सफल गेंदबाज रहे। खास बात यह है कि कपिल ही दोनों टीमों के बीच सबसे सफल गेंदबाज भी हैं। विंडीज की ओर से भारत के खिलाफ 17 मैचों की 30 पारियों में 76 विकेट लिए हैं।