भारत कल वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने जा रहा है। इस मैच से पहले कप्तान विराट कोहली और नए कोच अनिल कुंबले के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती है। टीम प्रबंधन इस दुविधा में है कि किस खिलाड़ी को बाहर बिठाया जाए और किस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में जगह दी जाए।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
2 of 8
- फोटो : Facebook
भारत 14 सालों से वेस्टइंडीज में कोई सीरीज नहीं हारा है। इस रिकॉर्ड के अलावा भारत को विंडीज में बड़ी जीत की दरकार होगी ताकि वो अपनी दूसरी रैंक कायम रख सके। मगर फिर भी सवाल खिलाड़ियों के चुनाव पर आकर अटक जाता है। हालांकि कोहली और कुंबले को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। एंटिगा में पहले टेस्ट टीम प्रबंधन इन खिलाड़ियों को बाहर बिठा सकता है:
विज्ञापन
पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
3 of 8
- फोटो : getty
रोहित शर्मा
लंबे फॉर्मेट में मुरली विजय के आने से रोहित शर्मा की ओपनिंग पोजिशन खतरे में आ जाती है। टेस्ट में निरंतर प्रदर्शन और सॉलिड बैटिंग के जरिए मुरली विजय को रोहित शर्मा पर तरजीह दी जाती है। टेस्ट में रोहित का प्रदर्शन सीमित ओवरों जैसा नहीं है।
पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
4 of 8
- फोटो : getty
भुवनेश्वर कुमार
अपनी स्विंग के जरिए टीम में जगह बनाने वाले भुवनेश्वर के लिए असली दिक्कत उनकी गति है। कम गति के चलते उन्हें पढ़ना आसान हैं। हालांकि वो रन गति रोकने में काफी सक्षम है, मगर टेस्ट में विकेट चटकाना ज्यादा जरूरी होता है। भुवनेश्वर को खिलाने के लिए शमी को बाहर बिठाना होगा।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
5 of 8
शिखर धवन
लगातार बढ़िया खेल न दिखा पाने के कारण धवन को अंतिम एकादश में जगह मिल पाना मुश्किल है। अभ्यास मैच में एक हाफ सेंचुरी लगाकर उन्होंने जवाब देने की कोशिश की मगर लोकेश राहुल का लाजवाब फॉर्म उनके लिए खतरे की घंटी बन सकता है।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
6 of 8
- फोटो : getty
उमेश यादव
विदर्भ के इस तेज गेंदबाज के पास स्पीड काफी है। मगर जहां गेंद लहराने की बात आती है, ये मात खा जाते हैं। उमेश भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं, अगर वो गति के साथ-साथ थोड़ा नियंत्रण भी हासिल कर लें। उमेश के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
7 of 8
- फोटो : getty
स्टुअर्ट बिन्नी
धिमी गति से तेज गेंदबाजी करने वाले इस ऑलराउंडर के पास क्षमता तो काफी है मगर जड़ेजा के रहते बतौर ऑलराउंडर शामिल होने के गुंजाइश काफी कम है। साथ बिन्नी लंबे स्पेल फेंक पाने में असफल हैं। बिन्नी का टिकट उनकी फिटनेस के कारण कटना लगभग तय ही है।
शार्दुल ठाकुर
मुंबइ के इस तेज गेंदबाज के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। शुरुआती दौर मे इन्हें मौका मिलना बेहद मुश्किल है। हालांकि डेब्यू के करवाकर इनकी प्रतिभा आंके जाने की संभावना अखरी टेस्ट में बनती है। सीरीज के नतीजे तय होने के बाद कप्तान इनकी प्रतिभा को जरूर परखना चाहेंगे।