टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने महज 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 2014 और 2015 में युवराज सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी थे। आईपीएल में अर्श से फर्श तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों में स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी हैं। मौजूदा नीलामी में इस खिलाड़ी का हाल भी युवराज जैसा ही है। एक तरफ जहां कई युवा खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजी ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया, वहीं कई अनुभवी खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी ने कौड़ियों के भाव में खरीदा है।