फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह अब फील्ड पर नहीं, यहां मचाएंगे धमाल

Sat, 27 Jan 2018 09:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह क्रिकेट मैदान के बाद अब फिल्मी पर्दे पर भी धमाल मचाते नजर आएंगे। युवराज सिंह बहुत जल्द एक वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज ​सिंह
इस वेब सीरीज का नाम 'इनसाइड एज' है जो अमेजन प्राइम पर दिखाई जाएगी। ‘इनसाइड एज-2’ सीरीज के पहले भाग में मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और विवेक ओबेरॉय जैसे बड़े कलाकार नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
युवराज ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला

इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2017 में बनाया गया था। विवेक ओबेरॉय और ऋचा चड्ढा के अलावा इसमें संजय सूरी, अंगद बेदी, तनुज वीरवानी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सारा जान और अमित सइल जैसे कलाकार भी थे।

4 of 5
युवराज सिंह

36 साल के क्रिकेटर युवराज सिंह के लिए यह पहला मौका नहीं होगा, जब वह पर्दे से रू-ब-रू होंगे। इससे पहले भी एक बार फिल्मी पर्दे पर नजर आ चुके हैं। साल 1992 में बतौर एक बाल कलाकार युवराज सिंह पंजाबी फिल्म 'मेहंदी शघना दी' में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह
कुछ लोगों का कहना है कि युवराज सिंह अपने पिता योगराज सिंह के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। युवराज के पिता योगराज सिंह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया था। पंजाबी फिल्मों में कई सालों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले योगराज बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें