फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, इनकी उम्मीद भी नहीं थी

Mon, 21 Mar 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हालांकि रंगारंग कार्यक्रम और बाउंड्रियों पर चीयर्स लीडर के डांस के बगैर हुआ हो। फिर भी यहां नित नए
रोमांच प्रशंसकों को दीवाना कर रहे हैं। बीते शनिवार को विराट कोहली का शानदार खेल और भारत की पाकिस्तान पर जीत ने इस खेल
के प्रशंसकों की संख्या बढ़ा दी। आइए, जानते हैं इस टूर्नामेंट में अभी तक के 6 सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन जब उम्मीद कम थी।
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

2 of 7
वेस्टंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर का रविवार को श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के सबसे खतरनाक
बल्लेबाज क्रिस गेल के चोटिल होने की स्थिति में इन्हें ओपनिंग करने उतारा गया। इस बल्लेबाज ने साबित किया कि वह टीम के दूसरे
'गेल' हैं। वह 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 84 रन पर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

3 of 7
भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर इंदरबिर सिंह सोढ़ी का वर्ल्ड कप के पहले मुख्य मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार रहा। लुधियाना में जन्में सोढ़ी ने इस मुकाबले में तीन विकेट झटके। इनका पहला शिकार और कोई नहीं दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली थे। कोहली को सस्ते में आउट करते ही सोढ़ी ने मैच अपनी टीम की झोली में फिक्स कर दिया था।

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

4 of 7
hardik pandya
टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हालांकि अभी तक बल्ले और गेंद से अपनी टीम को ज्यादा फायदा नहीं दे पाए हों
लेकिन अपेक्षाओं से दबा यह ऑलराउंडर ही शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टर्निंग प्वाइंट लेकर आया। भारत को
शुरुआती 7 ओवरों तक एक भी सफलता नहीं मिली थी। लेकिन आठवें ओवर में हार्दिक के इस शानदार कैच ने भारत को पहली और
महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी।
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

5 of 7
न्यूजीलैंड टीम के एक और फिरकी मास्टर मिचेल सेंटनर ने टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को चौंकाया है, खासकर भारत के खिलाफ पहले लीग मुकाबले में। सिर्फ 7 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेल चुके सेंटनर को दक्षिण एशियाई पिचों में गेंदबाजी करने का अनुभव ‌नहीं है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस करने वाले सेंटनर अपनी टीम को वर्ल्ड कप में पहली जीत दिलाने के सच्चे हकदार हैं। इन्होंने इस मुकाबले में 11 रन देकर 4 अहम विकेट झटके थे।
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

6 of 7
- फोटो : getty
अफगानिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद का कारनामा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखा। दाएं हाथ के इस ओपनर ने अपनी बल्लेबाजी से सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही नहीं अपने साथियों को भी चौंका दिया। आते ही दनादन छक्कों की बरसात कर दी। हालांकि चौथे ओवर में ही वह आउट हो गए, लेकिन 19 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके जड़कर शहजाद ने अफ्रीकी गेंदबाजों के चेहरे भी मुरझा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ल्ड कप के सबसे हैरतंगेज प्रदर्शन, जब कम थी उम्मीदें

7 of 7
विपक्षी गेंदबाजों के दुश्मन नंबर वन क्रिस गेल के बल्ले से हालिया निकला नाबाद शतक अभी भी यादों में ताजा है। इस कैरेबियाई
ओपनर ने आगामी मुकाबलों के लिए गेंदबाजों के जेहन में फिर खौफ भर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज
के सामने 183 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था लेकिन गेल ने इसे 11 गेंद रहते ही हासिल कर आसान बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें