आईपीएल नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ियों के हाथ मोटी रकम लगी, तो कई खिलाड़ियों को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा। हालांकि मार्की खिलाड़ी इस साल भी फ्रैंचाइजी को लूटने में कामयाब हो गए। हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी जहां 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही सिमट गए। वहीं, दूसरी तरफ वर्ल्ड क्लास क्रिकेट में खास जगह बनाने वाले खिलाड़ियों ने जमकर अपनी तिजोरी भरी। आइए जानते हैं आईपीएल की इस निलामी में कौन से 5 मार्की खिलाड़ी सबसे ज्यादा महंगे बिके: