फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज को पिता की कब्र पर देखकर भावुक हुए धमेंद्र, कहा- बहादुर बेटे तुम पर नाज है

Fri, 22 Jan 2021 12:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
धर्मेंद्र और मोहम्मद सिराज - फोटो : Amar Ujala
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज वतन लौट आए हैं। मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने वाले सिराज ने भारत की तरफ से सीरीज में सर्वाधिक 13 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि उनके लिए यह सब इतना आसान नहीं था। उन्होंने दौरे के बीच में अपने पिता को खो दिया, उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की गालियां सुनी इन सबके बावजूद वह अपने लक्ष्य से नहीं भटके और जबरदस्त प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर
उनकी इस जिंदादिली और जुझारूपन के खुद बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र भी मुरीद हो गए हैं और सिराज पर गर्वान्वित हैं। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर सिराज की तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत संदेश लिखा और सिराज की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'सिराज, भारत के बहादुर बेटे तुम्हें प्यार। नाज है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे और एक अनहोनी जीत वतन के नाम दर्ज कर के लौटे। कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देख कर मन भर आया। जन्नत नसीब हो उन्हें। 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने भी सिराज के पिता के लिए प्रार्थना की और सिराज को बहादुर बताया। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी पर्सनल ट्रेजेडी के बाद भी वहां रुकना और बढ़िया खेलना, बहुत बड़ी बात है।'
 
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बाद सिराज गुरुवार को स्वदेश लौट आए। वे एयरपोर्ट से उतरकर सीधा कब्रिस्तान गए और अपने पिता की मजार पर फूल चढ़ाया और उन्हें याद किया। सिराज ने बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए अपने प्रदर्शन को पिता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें