फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज को डेब्यू मैच खेलता देख भावुक हुआ भाई, बोला- पिता का सपना पूरा हुआ

Sun, 27 Dec 2020 07:39 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
मोहम्मद सिराज के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू पर उसके भाई इस्माइल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि सिराज टेस्ट मैचों में देश के लिए खेले और आखिरकार एमसीजी में शनिवार को उनका सपना पूरा हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
इस्माइल ने कहा, 'मेरे (दिवंगत) पिता का सपना था कि सिराज को टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। वह हमेशा उसे (सिराज को) नीली और सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते थे इसलिए आज हमारा सपना पूरा हो गया।'
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
बता दें कि मोहम्मद सिराज पिछले महीने अपने दिवंगत पिता का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए थे क्योंकि वह राष्ट्रीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। वहीं, शनिवार को उनके परिवार ने कहा कि सिराज ने भारत के लिए टेस्ट पदार्पण करके उन्हें गौरवान्वित कर दिया।

4 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media
भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और इसके एक हफ्ते बाद 20 नवंबर को 26 वर्षीय सिराज के पिता मोहम्मद गौस का हैदराबाद में निधन हो गया लेकिन कोविड-19 पाबंदियों के कारण वह घर नहीं लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद सिराज
वहीं, सिराज ने मैच के बाद कहा, 'टेस्ट क्रिकेट का कैप मिलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) और जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) के साथ बात करके अच्छा लगा।' बता दें कि सिराज देश के लिए एक वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें