फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां के सब आरोपों पर भारी पड़ा शमी का यह जवाब, बोले- वह अब भी करती है ऐसी शर्मनाक हरकत

Sat, 17 Mar 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद सुलझने की बजाय और उलझता ही जा रहा है। एक तरफ से हसीन जहां ने शमी पर ढ़ेर सारे आरोप लगाए। वहीं, उनके पति शमी उसको खारिज करते गए। इस बीच सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के बीच एक नया मोड़ आया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Mohammed Shami
गौरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने हसीन जहां के कई राजों को बेपर्दा कर असलियत का खुलासा किया है। हसीन जहां अब तक शमी पर दूसरी लड़कियों से चैटिंग करने के आरोप लगा रही थी। वहीं, शमी ने भी अब हसीन जहां पर चैटिंग के आरोप लगाए हैं। शमी का कहना है कि हसीन जहां अब भी अपने पहले पति के साथ चैटिंग करती है। सूत्रों का कहना है कि हसीन अपने पूर्व पति के साथ लगातार संपर्क में रही हैं, जबकि वह शमी से शादी भी कर चुकी थीं। 

4 of 5
mohammad shami
इस दौरान शमी ने कहा कि इस मामले में वह जल्दी ही हसीन जहां के खिलाफ सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा है कि, हसीन की ओर से जितने भी आरोप लगाए गए हैं, उनके जबाव कोर्ट और जांच अधिकारियों के सामने सबूत के साथ रखें जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम दोनों के बीच कोई तीसरा शख्स मेरा घर बर्बाद करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : self
बता दें कि इससे पहले हसीन जहां शमी को फंसाने के लिए हर कोशिशें कर ली है। उन्होंने हाल ही में सीओए को पत्र लिखकर बीसीसीआई से उन पर कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी उन्होंने शमी पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें