फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेंटलमैन गेम' पर बांग्लादेशी स्टार तमीम इकबाल का बड़ा बयान, श्रीलंका के साथ रिश्तों पर दी सफाई

Sat, 17 Mar 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bangladesh cricket team
निदाहास टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश का सामना टीम इंडिया से होगा।
विज्ञापन

2 of 5
bangladesh cricket team
वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में दोंनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कई बार आपसी गर्मागर्मी देखने को मिली। पहले तो ड्रिंक्स के दौरान मेजबान टीम के खिलाड़ी श्रीलंकाई फील्डर्स से उलझ पड़े। इसके बाद मैच के आखिरी ओवर में गलत अपायरिंग की वजह से साकिब अल हसन भड़क उठे और बल्लेबाजों को मैदान छोड़कर वापस आने को कहा।
विज्ञापन

3 of 5
बांग्लादेश के बल्लेबाज पवेलियन जाते हुए - फोटो : bet 365
मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीतने के लिए 12 रन की दरकार थी। पहली गेंद खाली जाने के बाद दूसरी गेंद पर श्रीलंकाई खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान आउट हो गए। हालांकि अगली ही गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका जड़कर मैच में वापसी करवा दी। वहीं पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने टीम को शानदार जीत दिलाई।

4 of 5
तमीम इकबाल - फोटो : getty
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच आपसी विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'एक जेंटलमैन गेम में सभी खिलाड़ियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हमारा किसी तरह का झगड़ा नहीं था। हमें बस लेग अंपायर के निर्णय से आपत्ति थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bangladesh cricket team
तमीम ने आगे कहा, 'श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ी हमारे बहुत अच्छे दोस्ते हैं। इस मैच में हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने किसी तरह का अमर्यादित व्यवहार नहीं किया। मैच में कल जो हुई उससे श्रीलंका और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें