फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के आरोपों के सामने झुके शमी, मामला सुलझाने के लिए यह बड़ा कदम उठाने को तैयार

Sun, 11 Mar 2018 08:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद के सुलझने के आसार दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हसीन जहां के आरोपों के सामने शमी झुक गए हैं और वह अपनी पत्नी के साथ हर हाल में सुलह करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mohammed shami
शमी ने हाल ही में इच्छा जताई थी कि वह अपनी पत्नी से विवाद को जल्द सुलझाना चाहते हैं ताकि बेटी पर कोई असर नहीं पड़े। शमी अपने परिवार के साथ खुश रहना चाहते हैं।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">If this matter can be solved by talking, nothing can be better than that. Only patch up will do good for us &amp; our daughter. If i have to go to Kolkata to solve the matter, i will. I am ready to talk, whenever she wants: Mohd. Shami <a href="https://t.co/XSKdpdIkGj">pic.twitter.com/XSKdpdIkGj</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/972791146274488320?ref_src=twsrc%5Etfw">March 11, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 
विज्ञापन

3 of 5
mohammed shami
हसीन जहां ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि शमी अब भी चाहते हैं कि घर बचे तो वो भी सहयोग करने के लिए तैयार हो सकती हैं। इसके बाद शमी ने मीडिया के सामने आकर कहा, 'अगर यह मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आपसी तालमेल से इस मुद्दे को सुलझाना ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए बेहतर रहेगा। मुझे इसके लिए कोलकाता जाना पड़ेगा तो भी तैयार हूं और मुझे हसीन जहां कहीं भी बुलाएंगी तो मैं बातचीत के लिए वहां जाऊंगा।' 

4 of 5
हसीन जहां - फोटो : ANI
इससे पहले हसीन जहां ने मीडिया के सामने कहा, 'मोहम्मद शमी अपना फोन खोने के डर की वजह से मुझसे अच्छा बर्ताव कर रहे थे।' साथ ही हसीन ने कहा, 'जब मुझे बीएमडबल्यू कार से मोबाइल मिला तो मैंने बातचीत के जरिए शमी को समझाया कि वो ये सब सुलझाए और हम फिर से अच्छी जिंदगी जियेंगे, लेकिन वह नहीं समझे। इसके बाद मजबूरी में मैंने वह तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed shami and hasin jahan
हसीन जहां के पहले पति सैफुद्दीन ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सैफुद्दीन ने बताया कि, 'हसीन एक महत्वकांक्षी महिला है। उसकी इच्छाएं बहुत ज्यादा हैं। मुझे नहीं मालूम कि उसने मुझे क्यों छोड़ा। तलाक के बाद हसीन से मेरा को संपर्क नहीं रहा, लेकिन दोनों बेटियां अक्सर अपनी मां से बात करती रहती हैं।' बता दें कि सैफुद्दीन की बीरभूम जिले के सूरी बाजार इलाके में 'बाबू स्टोर' नाम से एक छोटी सी दुकान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें