फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तानी मॉडल अलिश्बा ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे बनी मोहम्मद शमी की दोस्त

Mon, 19 Mar 2018 12:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अलिश्बा
पाकिस्तान की मॉडल अलिश्बा ने आखिरकार टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अलिश्बा ने बताया कि कैसे उनकी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज से दोस्ती हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद शमी
मॉडल के मुताबिक 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलने के बाद उन्होंने मोहम्मद शमी को मैसेज किया था। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 180 रन की करारी मात झेलनी पड़ी थी। हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे, तब एक पाकिस्तानी फैन ने शमी को चिल्लाकर कहा, 'बाप कौन है।'
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी
28 वर्षीय तेज गेंदबाज इस बात से खुश नहीं हुए और वह उस फैन से भिड़ गए। एमएस धोनी ने शमी को संभाला और ड्रेसिंग रूम ले गए। यह घटना कैमरे में भी कैद हुई और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद से शमी के बारे में बहुत बातें होने लगी। 

4 of 6
मोहम्मद शमी
अलिश्बा तब से तेज गेंदबाज के बारे में जानने के लिए बेकरार थी। यही वह समय था जब अलिश्बा ने शमी को उनके पेज पर मैसेज करने का फैसला किया। शमी ने अलिश्बा के मैसेज का जवाब दिया और इसके बाद से दोनों दोस्त बन गए।
विज्ञापन

5 of 6
mohammed shami
अलिश्बा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, 'मैं उनकी फॉलोअर्स में से एक हूं। इस तरह मैं उनकी दोस्त बनी। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। मैंने उन्हें कई मैसेज किए हैं। मुझे इंसान के रूप में शमी बहुत पसंद हैं। किसी भी फैन के समान मैं भी अपने आदर्श से मिलने का सपना देखती थी।'

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/6gPHEOwRH_s" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen></iframe>

Video Courtesy: ABP Ananda
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mohammed shami
अलिश्बा ने आगे कहा, जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारी तो मैंने सुना कि पाकिस्तानी फैंस ने शमी का मजाक बनाया। मैं जानने के लिए बेकरार थी कि शमी कौन है। इसलिए मैंने उन्हें मैसेज किया। हम दोस्त बने और हमारी आम बातचीत होती है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें