टीम इंडिया बांग्लादेश को दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में 130 रन से मात दी। जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। विराट ने कहा कि हमारे पास तेज गेंदबाजों का 'ड्रीम कॉम्बिनेशन' है, जो किसी भी पिच पर और किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।' बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने कुल सात विकेट चटकाए। मैच के बाद जब शमी से उनके साथी गेंदबाजों ने विकेट लेने के पीछे क्या राज है ये पूछा, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।