फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाकिस्तानी क्रिकेट की पोल खोलने लगे आमिर, दिमाग में जहर भरने के लगाए आरोप

Sun, 20 Dec 2020 02:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद आमिर

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के लिए टीम प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया तथा उनकी छवि खराब करने के लिए कोच मिसबाह-उल-हक और तेज गेंदबाजी कोच वकार यूनुस की आलोचना की। अपने यूट्यूब चैनल पर बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साफ किया कि उनकी समस्या मिसबाह और वकार को लेकर थी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद आमिर
आमिर ने कहा, 'ये लोग धीरे-धीरे लोगों के दिमाग में जहर भरने की कोशिश कर रहे थे कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता हूं और केवल पैसे कमाने के लिए टी-20 लीग में खेलना चाहता हूं, उन्होंने यह धारणा बनाई कि मैंने तमाम उम्मीदों के बावजूद टीम को नीचा दिखाया। इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'उन्होंने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की। आपको अपनी छवि बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।'
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद आमिर
आमिर ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन मुझे लगा कि समय आ गया है जबकि चुप नहीं रहना चाहिए। मैंने यह मसला उठाने और लोगों को सच्चाई से अवगत कराने के लिए यह फैसला किया।' टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, मैंने खुद को सीमित ओवरों के मैचों के लिए उपलब्ध रखा था, लेकिन जब वर्तमान टीम प्रबंधन ने जिम्मा संभाला तो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद आमिर
आमिर ने कहा, 'निश्चित तौर पर मैं आहत था जब उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए 35 खिलाड़ियों में भी मुझे नहीं चुना। अगर मैं केवल लीग में खेलने पर ध्यान दे रहा होता तो मुझे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किए जाने पर बुरा नहीं लगता और मैं प्रतिक्रिया भी नहीं करता।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें