mohammed shami
बता दें कि शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले डेढ़ साल से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पत्नी हसीन जहां द्वारा मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने शमी के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने शमी को 15 दिन भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है।