फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में इस खिलाड़ी का बेमिसाल रिकॉर्ड, इनकी मौजूदगी में आज तक नहीं हारी टीम

Fri, 05 Apr 2019 12:08 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
srh
जॉनी वेयरस्टो (48) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग के 16वें मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 9 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं, इस सीजन में दिल्ली की यह तीसरी हार है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद नबी
वहीं, हैदराबाद की इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने एक बेहद शानदार कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस अफगानी खिलाड़ी के साथ खेलते हुए सनराइजर्स ने आज तक कोई मैच नहीं गंवाया।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान के रहने वाले नबी जब भी हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरे हैं तब-तब टीम को जीत मिली है। दिल्ली के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भी नबी का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

4 of 5
मोहम्मद नबी
मोहम्मद नबी इस टीम की ओर से अब तक कुल सात मुकाबले खेले हैं और सभी में हैदराबाद को जीत हासिल हुई है। नबी ने साल 2017 में तीन और साल 2018 में दो मैच खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद नबी - फोटो : ESPN
गुरुवार को उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी टीम में जगह मिली। यहां पर भी उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्ले से 9 गेंद में 17 रन की कीमती पारी खेली। उन्होंने कागिसो रबाडा की गेंद पर छक्का लगाकर हैदराबाद को इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें