फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी ओसामा से कर दी क्रिकेटर मोईन अली की तुलना, 3 साल बाद छलका दर्द

Sun, 16 Sep 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
moeen ali
टीम इंडिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को 'असभ्य' करार दिया है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
विज्ञापन

2 of 5
मोईन अली
'द टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में मोईन अली ने कहा, '2015 विश्व कप से पहले मैंने जो पहला मैच उनके खिलाफ खेला था। उस मैच में वो सिर्फ न परेशान रहे थे बल्कि गालियां भी दे रहे थे। वो मुझे 'ओसामा बिन लादेन' नाम की संज्ञा दे रहे थे। वो पहली बार था जब मुझे बुरा लगा। हालांकि मैंने कोई धारणा नहीं बनाई, लेकिन मैं जितना उनके खिलाफ खेला वह बुरे साबित हुए। एशेज 2015 में को वो टीम बेहद ही बुरी निकली।'
विज्ञापन

3 of 5
मोईन अली
इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर मेरे तरफ मुड़कर कहा, 'टेक डैट ओसामा यानी ओसामा का विकेट लो। मैं मैदान पर कभी गुस्सा नहीं किया हूं। इस दौरान मैं कई लोगों को इस बारें में बताया भी कि खिलाड़ी मैदान पर मुझे क्या कह रहे हैं और मुझे लगा कि ट्रेवर बेलिस (इंग्लैंड कोच) इस बात का जिक्र डैरन लेहमैन (ऑस्ट्रेलियाई कोच) के पास करेंगे।'

4 of 5
moeen ali
ऑस्ट्रेलियाई कोच लेहमैन ने बाद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से पूछा, 'क्या तुम मोईन अली को ओसामा के नाम से पुकारा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।' हालांकि, अली ने माना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर अच्छे इंसान हैं, लेकिन टीम के तौर पर वह अलग होते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : AP
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के प्रति मोइन अली की यह धारणा 2017-18 एशेज सीरीज और पिछले तीन वर्षो में किए गए दौरों के बाद बनी है। 2017-18 में एशेज सीरीज के दौरान मोईन अली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने 19.88 की औसत से सिर्फ 179 रन बनाए थे। गेंदबाजी के दौरान भी मोइन नाकाम रहे थे और सीरीज के दौरान सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें