बांग्लादेश क्रिकेट टीम को शनिवार को एशिया कप 2018 के उद्घाटन मुकाबले में जोरदार झटका लगा है। टीम के स्टार ओपनर तमीम इकबाल कलाई में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इकबाल ने एक मजबूत खिलाड़ी होने का सबूत दिया और अस्पताल से पट्टी बंधवाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे। वह 2 रन बनाकर नाबाद रहे।