फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी थीं मिताली, अब टी-20 क्रिकेट को कहा अलविदा

Tue, 03 Sep 2019 04:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिताली राज - फोटो : icc
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मिताली राज ने अचानक टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मिताली के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मिताली राज
मिताली भारत की पहली महिला टी-20 कप्तान हैं। वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से 2000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने ये उपलब्धि टीम इंडिया  के 'हिटमैन' रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली से भी पहले हासिल की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मिताली राज
गौरतलब है कि मिताली ने 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। उन्होंने तीन बार (2012, 2014 और 2016) आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 में भी टीम इंडिया की कप्तानी की है। 

4 of 5
मिताली राज
36 वर्षीय मिताली ने मिताली ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला इसी साल 9 मार्च को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। लेडी सचिन के नाम से मशहूर मिताली का भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिताली राज
मिताली ने भारत के लिए 89 टी-20 मुकाबले में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए हैं। टी-20 में उनके नाम 17 बार अर्धशतक दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें