आईपीएल के दसवें सीजन का खुमार चढ़ने लगा है। 20 फरवरी को बैंगलुरु में आईपीएल के दसवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी के साथ अपने करार को खत्म कर लिया है।
विज्ञापन
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
2 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : Getty
बीसीसीआई ने मिचेल स्टार्क के करार खत्म करने की सूचना देते हुए कहा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सहमति के आधार पर रायल चैलेंजर्स के साथ अपना करार खत्म कर लिया है। इसके बाद आरसीबी के पास नीलामी के लिए ज्यादा राशि होगी।
विज्ञापन
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
3 of 5
मिचेल स्टार्क
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, रॉयल चैंलेंजर्स और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार ने आईपीएल 2017 के पहले खिलाड़ियों के लिए नियम 41 के अंतर्गत आपसी सहमति के आधार पर अपना करार समाप्त करने का फैसला किया है।
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
4 of 5
मिचेल स्टार्क
स्टार्क के करार खत्म करने के बाद आरसीबी के पांच करोड़ रुपये नीलामी में खर्च करने के लिए होंगे। और वे एक और विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं। इससे पहले आरसीबी के पास 12.825 करोड़ रुपये थे। लेकिन अब उनके पास पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त होंगे।
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
5 of 5
मिचेल स्टार्क
आरसीबी ने स्टार्क को साल 2014 में 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले कुछ समय से वह चोटिल थे। पिछले सीजन भी पैर में फ्रैक्चर होने के कारण नहीं खेल पाए थे। आरसीबी की ओर से खेलते हुए साल 2014 में उन्होंने 14 और 2015 में 20 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में उनकी कमी निश्चित तौर पर कप्तान विराट कोहली को खलेगी।